रांची : रांची नगर निगम (RMC) द्वारा न्यू मार्केट रातू रोड, न्यू डेली मार्केट मेन रोड और खादगड़ा बस स्टैंड में मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण की प्रस्तावित योजना का आरआरडीए दुकानदार कल्याण महासंघ ने विरोध किया है। महासंघ ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में इस निर्णय को वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन और सरकार के घेराव की चेतावनी दी।
Read More : झारखंड की कानून व्यवस्था पर BJP का हमला, दीनदयाल बरनवाल ने सरकार को घेरा
महासंघ की आपात बैठक में सचिव मोहम्मद शमीम, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, हाजी मोहम्मद हासिम, मोहम्मद चांद और अजय खाखा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम के प्रस्तावित निर्णय का विरोध करते हुए इसे दुकानदारों के हितों के खिलाफ बताया गया।
10 हजार से अधिक परिवारों की आजीविका प्रभावित होने का दावा
महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि आरआरडीए के अधीन आने वाले दुकानदार पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से इन बाजारों में कारोबार कर रहे हैं। उनके अनुसार, प्रस्तावित योजना लागू होने पर 10,000 से अधिक परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि इसी व्यापार से परिवारों का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा और बुजुर्गों का इलाज चलता है।
Read More : रांची नगर निगम की नई विकास योजना शुरू, वार्ड-10 में PCC पथ निर्माण का शिलान्यास
फैसला वापस नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
आरआरडीए दुकानदार कल्याण महासंघ ने कहा कि यदि नगर निगम ने प्रस्तावित योजना को वापस नहीं लिया तो प्रभावित व्यापारी बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। महासंघ ने सरकार के घेराव और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी। महासंघ ने कहा कि व्यापारी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे और अपनी दुकानों को खाली नहीं करेंगे।
Read More : जगन्नाथपुर रथ यात्रा के लिए नगर निगम अलर्ट, रूट और मेला क्षेत्र का निरीक्षण




