परिसीमन बिल पर JMM का बड़ा ऐलान, आदिवासी-मूलवासी के हितों से खिलवाड़ हुआ तो सड़क से सदन तक होगा विरोध

रांची: केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज शुक्रवार को परिसीमन और लोकसभा/विधानसभा में महिला आरक्षण का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपने पुराने स्टैंड को दोहराया है। पार्टी नेता ने कहा कि झारखंड का निर्माण ही यहां

झामुमो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज शुक्रवार को परिसीमन और लोकसभा/विधानसभा में महिला आरक्षण का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपने पुराने स्टैंड को दोहराया है।

पार्टी नेता ने कहा कि झारखंड का निर्माण ही यहां के आदिवासी-मूलवासी के हितों की रक्षा को लेकर हुआ है। ऐसे में अगर परिसीमन से झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समुदाय के हितों को नुकसान पहुंचा तो उसका जोरदार विरोध झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा किया जाएगा।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जहां तक विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के आरक्षण को लेकर पार्टी का स्टैंड की बात है. झामुमो का तो लोकसभा में 33%आरक्षण है और हमारी महिला सांसद ही लोकसभा के संसदीय दल की नेता हैं।

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडेय ने पार्टी के पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि पिछली बार भी राज्य में आदिवासी आरक्षित लोकसभा-विधानसभा सीटों की संख्या घटाई जा रही थी। उस समय भी हमारे नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड से लेकर दिल्ली तक निर्णायक लड़ाई लड़ी तब उस समय विशेष प्रावधान कर झारखंड में परिसीमन रोका गया था।

मनोज पांडेय ने कहा कि फिर एक बार परिसीमन के बहाने राज्य में अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए विधानसभा-लोकसभा के लिए आरक्षित सीटों को घटाने की मंशा अगर केंद्र सरकार की है तो झामुमो केंद्र सरकार और भाजपा के इस मंसूबे को पूरा नहीं होने देगा।

also read : परिसीमन का राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया समर्थन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.