पांच नाबालिग बच्चियों को नौकरी का झांसा देकर ले जा रहा था तमिलनाडु, रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ा

रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मानव तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पांच नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया है। बच्चियों को सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से तमिलनाडु ले जाया जा रहा था। आरपीएफ ने मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार

गिरफ्तार
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मानव तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पांच नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया है। बच्चियों को सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से तमिलनाडु ले जाया जा रहा था। आरपीएफ ने मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पलामू निवासी सुशील कुमार सिंह उर्फ मिटू सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि वह बच्चियों को तमिलनाडु की स्पिनिंग मिल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले जा रहा था।

रेल मदद पर मिली सूचना, आरपीएफ ने की कार्रवाई

रेलवे सुरक्षा बल को रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली थी कि सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में कुछ नाबालिग बच्चियों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम सतर्क हो गई। ट्रेन के रांची रेलवे स्टेशन पहुंचते ही जवानों ने स्टेशन परिसर में आरोपी को पांचों बच्चियों के साथ पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमिलनाडु की एक स्पिनिंग मिल में सुपरवाइजर के पद पर काम करता है। इसी आधार पर उसने बच्चियों को वहां नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।

स्पिनिंग मिल में काम दिलाने और हर महीने 15 हजार रुपये वेतन देने का प्रलोभन दिया था

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पांचों बच्चियों को स्पिनिंग मिल में काम दिलाने और हर महीने 15 हजार रुपये वेतन देने का प्रलोभन दिया था। इसी भरोसे में बच्चियां उसके साथ तमिलनाडु जाने के लिए तैयार हो गई थीं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि उसे प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से रोजाना 20 रुपये मिलते थे। हालांकि, बच्चियों को तमिलनाडु ले जाने के पीछे उसका वास्तविक उद्देश्य क्या था और इस मामले में अन्य कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।

also read :

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.