झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से महोत्सव का उद्घाटन

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव के पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में झारखंड की समृद्ध जनजातीय और शास्त्रीय कला परंपराओं की रंगारंग झलक देखने को मिली। लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कुश कुमार करुवा (रांची) के बांसुरी वादन से हुई। इसके बाद झारखंड के प्रमुख जनजातीय नृत्यों मुण्डारी, नागपुरी, उरांव और संथाली की सामूहिक प्रस्तुति दी गई। सरायकेला छऊ नृत्य ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। गुरु तपन कुमार पटनायक के निर्देशन में प्रस्तुत इस पारंपरिक नृत्य ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया।

160 स्टॉल में सरकारी योजनाएं और स्थानीय उत्पाद

महोत्सव स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगभग 160 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खेलकूद एवं युवा संस्कृति विभाग, गृह, कारा एवं आपदा विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समेत कई विभाग शामिल हैं। स्टॉल के माध्यम से सरकार की योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इन प्रदर्शनियों के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी दी जा रही है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में गृह, कारा एवं आपदा विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, संस्कृति निदेशक आसिफ एकराम, खादी बोर्ड के निदेशक आलोक कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक माधवी मिश्रा, पर्यटन सचिव मुकेश कुमार, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनन्य मित्तल और झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

also read : चीफ जस्टिस एमएस सोनक के सम्मान में फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस का आयोजन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.