रांची : शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में रांची नगर निगम ने एक नई विकास योजना की शुरुआत की है। शुक्रवार को महापौर रोशनी खलखो ने कांके विधायक सुरेश बैठा की उपस्थिति में वार्ड संख्या 10 में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
Read More : झारखंड की कानून व्यवस्था पर BJP का हमला, दीनदयाल बरनवाल ने सरकार को घेरा
यह निर्माण कार्य ऊषा टोप्पो के घर से सावित्री मुर्मू के घर तक कराया जाएगा। नगर निगम का कहना है कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।
जनसुविधाओं को मजबूत करने पर जोर
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की ओर से कहा गया कि शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 10 में पीसीसी पथ निर्माण की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम में वार्ड-10 की पार्षद संगीता देवी, रणधीर सिंह, दीपक साह, अर्जुन मुंडा, संजय, बिक्की करमाली, संतोष जी सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Read More : झारखंड में डेंगू-चिकनगुनिया पर हाई अलर्ट, सभी जिलों को सरकार की नई एडवाइजरी




