जगन्नाथपुर रथ यात्रा के लिए नगर निगम अलर्ट, रूट और मेला क्षेत्र का निरीक्षण

16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं।
रथ यात्रा

रांची : 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को महापौर रोशनी खलखो और नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने नगर निगम के वरीय अधिकारियों के साथ रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।

Read More : सीएम हेमंत के फैसले का असर, रांची समाहरणालय कर्मियों ने सौंपा धन्यवाद पत्र

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर से लेकर पूरे रथ यात्रा मार्ग तक स्वच्छता, अतिक्रमण, यातायात, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, जल निकासी, सुरक्षा और अन्य नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने और नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर

महापौर और नगर आयुक्त ने मंदिर परिसर, रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने, अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती, नियमित कचरा उठाव, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉगिंग और एंटी-लार्वा गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। बारिश को देखते हुए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को 24 घंटे सक्रिय रखने तथा जलजमाव से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को कहा गया।

Read More : चुटुपालू घाटी में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल

रथ यात्रा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश भी दिए गए। ठेला, दुकान और अस्थायी प्रतिष्ठानों को सड़क से पीछे व्यवस्थित तरीके से लगाने को कहा गया, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा न हो।

बिजली, पेयजल, आश्रय गृह और No Plastic Zone पर रहेगा फोकस

नगर निगम ने जगन्नाथपुर और धुर्वा क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने, अतिरिक्त हाईमास्ट लाइट लगाने और खुले बिजली के तारों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं रथ यात्रा मार्ग के किनारे झुके पेड़ों की छंटाई, झाड़ियों की सफाई और सड़क के गड्ढों की मरम्मत भी कराई जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में चलंत शौचालय, पेयजल के लिए वाटर टैंकर और सभी एचवाईडीटी एवं मिनी एचवाईडीटी को पूरी तरह क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगन्नाथपुर स्थित नगर निगम का आश्रय गृह 24 घंटे खुला रहेगा, जहां निशुल्क ठहरने की सुविधा मिलेगी।

Read More : झारखंड में डेंगू-चिकनगुनिया पर हाई अलर्ट, सभी जिलों को सरकार की नई एडवाइजरी

नगर निगम ने इस वर्ष मंदिर परिसर से लेकर पूरे रथ यात्रा मार्ग को “No Plastic Zone” घोषित किया है। सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग, बिक्री और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नागरिकों और दुकानदारों से कपड़े, जूट और अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की गई है।

महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि जगन्नाथपुर रथ यात्रा रांची की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है तथा नगर निगम का प्रयास है कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को बेहतर और सुरक्षित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। वहीं नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं ताकि आयोजन सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.