रांची : रांची महानगर कांग्रेस समिति और जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को हिंदपीड़ी स्थित नेजाम नगर के छोटा तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय बच्चों के साथ आम और जामुन के पौधे लगाए गए।
read more : चुटुपालू घाटी में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उन्हें सुरक्षित रखना समय की आवश्यकता है।
बच्चों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरुण चावला और जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष फातिमा खातून ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान में स्थानीय बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
read more : झारखंड पुलिस का बड़ा फैसला, हर जिले में हाउस बिल्डिंग और कार लोन के लिए होंगे नोडल DSP
कार्यक्रम में दीपेश पाठक, पिया बर्मन, समीर आलम, किशन, मन्नू चौधरी, राहुल यादव, निशांत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे मौजूद रहे।




