सीएम हेमंत के फैसले का असर, रांची समाहरणालय कर्मियों ने सौंपा धन्यवाद पत्र

रांची समाहरणालय के कर्मियों ने शुक्रवार को डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को सीएम हेमंत सोरेन के नाम संबोधित धन्यवाद पत्र सौंपा।
सीएम हेमंत

रांची : रांची समाहरणालय के कर्मियों ने शुक्रवार को डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को सीएम हेमंत सोरेन के नाम संबोधित धन्यवाद पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों की संशोधित नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली अधिसूचित किए जाने पर राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read More : झारखंड पुलिस का बड़ा फैसला, हर जिले में हाउस बिल्डिंग और कार लोन के लिए होंगे नोडल DSP

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संशोधित नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली लागू होने से समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों को लाभ मिलेगा। इस निर्णय के लिए सीएम हेमंत सोरेन के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कल्याणकारी योजनाओं में सहयोग का दिया भरोसा

समाहरणालय कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए धन्यवाद पत्र के माध्यम से यह भी आश्वासन दिया कि वे राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना योगदान देते रहेंगे।

Read More : रांची के तिरुपति बालाजी मंदिर में कल मनाई जाएगी योगिनी एकादशी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.