रांची के तिरुपति बालाजी मंदिर में कल मनाई जाएगी योगिनी एकादशी

रातू रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में आषाढ़ कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी का पर्व कल यानी 11 जुलाई, शनिवार को श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा।
एकादशी

रांची : रातू रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में आषाढ़ कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी का पर्व कल यानी 11 जुलाई, शनिवार को श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस अवसर पर भगवान श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।

read more : झारखंड में डेंगू-चिकनगुनिया पर हाई अलर्ट, सभी जिलों को सरकार की नई एडवाइजरी

मंदिर में अखिलाण्ड कोटि ब्रह्माण्डनायक श्रीपद्मावती वल्लभ भगवान का विशेष प्रातः वंदन, तिरूवाराधनम् तथा पूजादि अनुष्ठान संपन्न होंगे। इसके बाद नित्याराधन, भोग आरती और स्तुति का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए तय किया गया दर्शन का समय

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान भक्त विशेष पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे।

read more : जमशेदपुर में होमगार्ड जवानों की समस्याएं सुनेंगे कमांडेंट, 11 जुलाई को विशेष बैठक

शास्त्रीय मान्यता का भी किया गया उल्लेख

प्रेस विज्ञप्ति में शास्त्रीय मान्यता का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि दशमी तिथि के वेध वाली एकादशी का व्रत नहीं करना चाहिए। मान्यता के अनुसार, दशमी तिथि का लंघन कर किए गए एकादशी व्रत को शास्त्रों में उचित नहीं माना गया है। वहीं, जब एकादशी तिथि पूरे दिन और रात्रि तक रहे तथा उसका कुछ भाग अगले दिन प्रातःकाल तक रहे, तब द्वादशी युक्त एकादशी पर ही उपवास करने का विधान बताया गया है।

read more : मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले डॉ. इरफान अंसारी, RIMS-2 समेत स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.