हैदराबाद : सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। गुरुवार को मेकर्स ने एक खास वीडियो जारी करते हुए घोषणा की कि यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Read More : आंखों के नीचे डार्क सर्कल क्यों होते हैं? जानें कारण और इन्हें कम करने के आसान उपाय
मेकर्स ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरा मूल सिद्धांत। ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” रिलीज डेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
दशहरा पर होगा बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला
दशहरा के मौके पर ‘जेलर 2’ सोलो रिलीज नहीं होगी। फिल्म का सीधा मुकाबला सुपरस्टार चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फैंटेसी फिल्म ‘विश्वंभरा’ से होगा। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, ‘विश्वंभरा’ 16 अक्टूबर 2026 को, यानी ‘जेलर 2’ की रिलीज के एक दिन बाद सिनेमाघरों में पहुंचेगी। ऐसे में दशहरा के दौरान बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
Read More : गुस्सा होता है भीतर छिपी कई गहरी भावनाओं का बाहरी रूप
शूटिंग पूरी, अब रिलीज का इंतजार
‘जेलर 2’ की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि यह सीक्वल भी पहले भाग की तरह दमदार कहानी, मास एंटरटेनमेंट और रजनीकांत के शानदार अंदाज के दम पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा।
Read More : शादी का कार्ड छपवाते समय जरूर नोट कर लें ये बातें, नहीं तो होगा अनर्थ




