आंखों के नीचे डार्क सर्कल क्यों होते हैं? जानें कारण और इन्हें कम करने के आसान उपाय

नई दिल्ली : आंखों के नीचे डार्क सर्कल और सूजन (अंडर-आई बैग्स) आजकल एक आम समस्या बन गई है। व्यस्त जीवनशैली, पर्याप्त नींद न लेना, प्रदूषण और असंतुलित खानपान के कारण यह परेशानी कई लोगों में देखने को मिल रही है। हालांकि, इसके पीछे केवल

डार्क सर्कल

नई दिल्ली : आंखों के नीचे डार्क सर्कल और सूजन (अंडर-आई बैग्स) आजकल एक आम समस्या बन गई है। व्यस्त जीवनशैली, पर्याप्त नींद न लेना, प्रदूषण और असंतुलित खानपान के कारण यह परेशानी कई लोगों में देखने को मिल रही है। हालांकि, इसके पीछे केवल थकान ही नहीं बल्कि कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।

Read More : गुस्सा होता है भीतर छिपी कई गहरी भावनाओं का बाहरी रूप

विशेषज्ञों के अनुसार, आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन की वजह जानना जरूरी है, क्योंकि सही कारण की पहचान होने पर ही उचित देखभाल और बचाव संभव है।

डार्क सर्कल होने के प्रमुख कारण

डार्क सर्कल और आंखों के नीचे सूजन के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं :

  • बढ़ती उम्र के साथ त्वचा का पतला होना।
  • एलर्जी, एक्जिमा या आंखों में खुजली की समस्या।
  • आनुवंशिक (जेनेटिक) कारण।
  • बार-बार आंखें रगड़ने की आदत।
  • शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)।
  • पर्याप्त नींद नहीं लेना।
  • लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहना।
  • एनीमिया (शरीर में खून की कमी)।

Read More : बच्चों में मीठे ड्रिंक्स की आदत बढ़ा रही मोटापा और हृदय रोग का खतरा

डार्क सर्कल कम करने के आसान उपाय

विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ अच्छी आदतें अपनाकर डार्क सर्कल और आंखों की सूजन को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

  • रोजाना 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें।
  • मोबाइल, लैपटॉप और अन्य स्क्रीन के सामने बिताया जाने वाला समय कम करें।
  • घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
  • आंखों पर ठंडे खीरे के टुकड़े या ग्रीन टी बैग्स 10 से 15 मिनट तक रखें, इससे आंखों को आराम मिलता है।
  • धूम्रपान छोड़ें और शराब का सेवन सीमित करें।
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • सिर को थोड़ा ऊंचा रखकर सोने की आदत डालें, इससे आंखों के नीचे सूजन कम हो सकती है।

घरेलू उपाय भी आ सकते हैं काम

विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ घरेलू उपाय भी आंखों के नीचे काले घेरे कम करने में मददगार हो सकते हैं। आलू में मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण त्वचा की रंगत निखारने में सहायक माने जाते हैं। इसके लिए आलू का रस निकालकर रुई की मदद से 10 से 15 मिनट तक आंखों के नीचे लगाया जा सकता है।

वहीं, विटामिन-ई से भरपूर बादाम का तेल आंखों के आसपास की त्वचा को नमी और पोषण देता है। रात में सोने से पहले आंखों के नीचे इसकी हल्की मालिश करना लाभदायक माना जाता है। यदि डार्क सर्कल लंबे समय तक बने रहें, अचानक बढ़ जाएं या इनके साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी लक्षण भी दिखाई दें, तो किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लेना उचित रहेगा।

Read More : शादी का कार्ड छपवाते समय जरूर नोट कर लें ये बातें, नहीं तो होगा अनर्थ

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *