जमशेदपुर में घरेलू विवाद में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामजन्म नगर में बीती देर रात घरेलू विवाद और आपसी रंजिश के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके जबड़े को चीरते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो

युवक

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामजन्म नगर में बीती देर रात घरेलू विवाद और आपसी रंजिश के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके जबड़े को चीरते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Read More : अनिल कुमार तिवारी बने कल्याणी परियोजना के नए पीओ, शैलेश प्रसाद ने सौंपा पदभार

घटना ऐसे समय हुई, जब शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही थी। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

गैस सिलेंडर को लेकर शुरू हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, रामजन्म नगर निवासी पेंटर संजय कांडी का अपने ममेरे भाई कृष्णा सोना के साथ पुराने विवाद और गैस सिलेंडर को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान कृष्णा सोना ने अवैध हथियार निकालकर संजय कांडी पर फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली संजय के जबड़े में लगी और आर-पार निकल गई।

Read More : JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, 2,204 अभ्यर्थी सफल

पुलिस जुटी जांच में

गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना कदमा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब और सिटी एसपी ललित मीणा भी देर रात घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।

Read More : हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में आदित्यपुर बंद, 40 से ज्यादा BJP कार्यकर्ता हिरासत में

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *