रांची : झारखंड में आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस मुख्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए 13 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीजीपी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
Read More : हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर बंद सफल, प्रतुल शाहदेव ने दी चेतावनी
इस संबंध में आईजी अभियान की ओर से पत्र जारी कर संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
इन जिलों के एसपी को दिए गए निर्देश
श्रावणी मेले के मुख्य मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए देवघर एसपी, दुमका एसपी, रेल एसपी धनबाद और रेल एसपी जमशेदपुर को बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि वे श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों से जुड़ी अद्यतन रिपोर्ट 10 जुलाई तक हर हाल में पुलिस मुख्यालय, रांची को उपलब्ध कराएं।
Read More : हिमांशु हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो : संजय सेठ
12 हजार से अधिक जवान संभालेंगे सुरक्षा
श्रावणी मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएसपी रैंक के 40 से अधिक अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा देवघर और दुमका में गृह विभाग की ओर से दर्जनभर ओपी और अस्थायी यातायात ओपी अधिसूचित किए गए हैं। इन सभी ओपी की जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
29 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला-2026 के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मेले की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 12 हजार जवानों के साथ दर्जनों पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
Read More : ED ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को फिर किया समन, पूछताछ के लिए बुलाया




