हिमांशु हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो : संजय सेठ

इस घटना की आड़ में निर्दोषों को प्रताड़ित नहीं करे प्रशासनरांची। रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने जमशेदपुर में होटल के बाहर हुई हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या पर गहरा दुःख एवं चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की

इस घटना की आड़ में निर्दोषों को प्रताड़ित नहीं करे प्रशासन

रांची। रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने जमशेदपुर में होटल के बाहर हुई हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या पर गहरा दुःख एवं चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में हुई यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर प्रभावी कार्रवाई होती, तो संभवतः इस दुखद घटना को टाला जा सकता था।

श्री सेठ ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए, ताकि समाज में कानून का भय बना रहे।

उन्होंने कहा कि इस घटना की आड़ में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को फंसाने या प्रताड़ित करने का प्रयास नहीं होना चाहिए। न्याय का मूल सिद्धांत है कि दोषी को दंड मिले, लेकिन किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय न हो। यदि ऐसा होता है तो इससे समाज, विशेषकर व्यापारिक समुदाय का कानून-व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होगा।

श्री सेठ ने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में यह घटना हुई, उनकी भूमिका और संभावित लापरवाही की भी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि दिवंगत हिमांशु सिंह के परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देकर परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

श्री सेठ ने कहा कि कानून का शासन तभी स्थापित होगा, जब अपराधियों को कठोर दंड मिलेगा, लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी और किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *