रामगढ़ पुलिस ने खिलौना गन से लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पलामू : पलामू जिले की रामगढ़ पुलिस ने खिलौना पिस्टल का इस्तेमाल कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक और मोबाइल लूटकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर प्लस बाइक, मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त

रामगढ़

पलामू : पलामू जिले की रामगढ़ पुलिस ने खिलौना पिस्टल का इस्तेमाल कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक और मोबाइल लूटकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर प्लस बाइक, मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है।

Read More : श्रावणी मेला 2026 : डीजीपी की अध्यक्षता में होगी समीक्षा, देवघर-दुमका समेत कई जिलों को निर्देश

पुलिस के अनुसार, बेनीडीह गांव के कबरा बथान निवासी सूरजदेव भुईयां ने 23 जून को रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 22 जून की शाम करीब 8 बजे सरहुआ से अपने घर लौटते समय तिनकोनिया मोड़ के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पीछा कर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (जेएच 14पी-5442) तथा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शिकायत के आधार पर रामगढ़ थाना में कांड संख्या 21/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सबसे पहले चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच 03एयू-5407) बरामद की गई।

Read More : हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर बंद सफल, प्रतुल शाहदेव ने दी चेतावनी

चंदन कुमार से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अक्षय कुमार रजक और अंकुर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई स्प्लेंडर प्लस बाइक चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर से बरामद की गई।

खिलौना पिस्टल समेत कई सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया खिलौना पिस्टल, चार मोबाइल फोन, लूटी गई बाइक का नंबर प्लेट, दोनों लुकिंग ग्लास, एक प्लास, एक स्क्रू ड्राइवर और दो रिंच भी जब्त किए हैं। थानेदार ओमप्रकाश शाह ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बाघी के धोबी टोला के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Read More : हिमांशु हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो : संजय सेठ

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *