रथ यात्रा महोत्सव 2026 : जगन्नाथपुर मंदिर समिति ने राज्यपाल से की मुलाकात

रांची : रांची स्थित लोक भवन में आज यानी शुक्रवार को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, धुर्वा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति की ओर से महामहिम राज्यपाल को 16 जुलाई को जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित होने वाले रथ यात्रा महोत्सव

जगन्नाथपुर मंदिर

रांची : रांची स्थित लोक भवन में आज यानी शुक्रवार को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, धुर्वा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति की ओर से महामहिम राज्यपाल को 16 जुलाई को जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित होने वाले रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया।

Read More : रामगढ़ पुलिस ने खिलौना गन से लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रथम सेवक-सेवायत ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य कमल ठाकुर और गोपाल उपाध्याय शामिल थे।

16 जुलाई को होगा रथ यात्रा महोत्सव

मुलाकात के दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को रथ यात्रा महोत्सव की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने का आग्रह किया। यह महोत्सव 16 जुलाई को रांची के जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।

Read More : श्रावणी मेला 2026 : डीजीपी की अध्यक्षता में होगी समीक्षा, देवघर-दुमका समेत कई जिलों को निर्देश

समिति ने सौंपा औपचारिक निमंत्रण

जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को औपचारिक आमंत्रण पत्र भी सौंपा। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें रथ यात्रा महोत्सव को लेकर चर्चा की गई।

Read More : हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर बंद सफल, प्रतुल शाहदेव ने दी चेतावनी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.