हिमांशु सिंह हत्याकांड में नामजद राहुल दुबे ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस पूछताछ शुरू

शहर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले के नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
हिमांशु सिंह

जमशेदपुर : शहर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले के नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Read More : 99 हजार करोड़ का निवेश झारखंड की नई औद्योगिक क्रांति का शंखनाद : केशव महतो कमलेश

थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

जानकारी के अनुसार, राहुल दुबे शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दोनों हाथ ऊपर उठाकर बिष्टुपुर थाना परिसर पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उसके आत्मसमर्पण की सूचना मिलते ही थाना परिसर में हलचल बढ़ गई। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण से पहले राहुल दुबे ने कुछ पत्रकारों को इसकी जानकारी दी थी और उनके सामने ही थाने पहुंचा। चर्चा है कि उसे आशंका थी कि बिना पूर्व सूचना के पुलिस के समक्ष पेश होने पर पूछताछ के दौरान उसके साथ अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

Read More : जमीन खरीद में ठगी के शिकार सब-जज पहुंचे हाईकोर्ट, दायर की याचिका

पूछताछ में जुटी पुलिस

आत्मसमर्पण के बाद पुलिस उससे हिमांशु सिंह हत्याकांड में उसकी भूमिका, घटना के समय उसकी मौजूदगी, कथित साजिश और अन्य आरोपियों से संबंधों को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ से मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

Read More : एशियन गेम्स 2026 : भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की 4 बेटियां, सलीमा टेटे कप्तान

पिछले कुछ दिनों से पुलिस इस मामले के आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पूछताछ के बाद ही आरोपी की भूमिका तथा आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। राहुल दुबे का आत्मसमर्पण इस बहुचर्चित हत्याकांड की जांच में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.