रांची : हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सलीमा टेटे एक बार फिर टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
𝐂𝐡𝐚𝐬𝐢𝐧𝐠 𝐀𝐬𝐢𝐚𝐧 𝐆𝐥𝐨𝐫𝐲. 🇮🇳✨
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 10, 2026
Twenty players. One badge. One dream.
Presenting the Indian Women's Hockey Team selected for the Asian Games 2026, ready to give their all for the tricolour. 💙🏑
Join us in wishing the team the very best!#HockeyIndia #IndiaKaGame… pic.twitter.com/xx4KC6ooxp
झारखंड की चार खिलाड़ियों के एक साथ चयन से राज्य में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और हॉकी से जुड़े लोगों ने इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया है।
Read More : रांची समाहरणालय में 3 नई आधुनिक लिफ्ट शुरू, अब कुल 8 लिफ्टों से मिलेगी सुविधा
झारखंड की चार खिलाड़ियों को मिली जिम्मेदारी
सलीमा टेटे (सिमडेगा) मिडफील्डर के रूप में टीम की कप्तान होंगी। वह 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं और हाल ही में न्यूजीलैंड में आयोजित एफआईएच नेशन्स कप में भारतीय टीम को खिताब दिलाया था। वह अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाली झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी भी हैं।
निक्की प्रधान (खूंटी) डिफेंडर के रूप में टीम का हिस्सा हैं। 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली निक्की पिछले एक दशक से भारतीय टीम की नियमित सदस्य हैं और ओलंपिक, विश्व कप तथा राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
ब्यूटी डुंगडुंग (सिमडेगा) फॉरवर्ड के रूप में टीम में शामिल हैं। पिछली श्रृंखला में आराम के बाद उन्होंने दमदार वापसी करते हुए फिर से टीम में जगह बनाई है।
दीपिका सोरेंग मिडफील्डर के रूप में टीम का हिस्सा हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत की है।
Read More : जमीन घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी की 85 करोड़ की संपत्ति जब्त
हॉकी झारखंड ने दी बधाई
हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने चारों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन और मंच मिलने से राज्य लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीनियर टीम में झारखंड के चार, जूनियर टीम में चार और सब-जूनियर टीम में छह खिलाड़ी विदेश दौरों के लिए चुने गए हैं, जो राज्य में हॉकी के मजबूत आधार को दर्शाता है।
एशियन गेम्स 2026 का कार्यक्रम
20वें एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित होंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच स्जोर्ड मारिज्ने हैं।
Read More : झारखंड के 41 फीसदी प्राथमिक शिक्षकों ने पूरा नहीं किया प्रशिक्षण




