झारखंड के 41 फीसदी प्राथमिक शिक्षकों ने पूरा नहीं किया प्रशिक्षण

रांची । झारखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण में लापरवाही सामने आई है। 15 फीसदी शिक्षकों ने प्रशिक्षण शुरू ही नहीं किया, जबकि 41 फीसदी ने इसे अधूरा छोड़ दिया। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को प्रशिक्षण पूरा कराने और

रांची । झारखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण में लापरवाही सामने आई है। 15 फीसदी शिक्षकों ने प्रशिक्षण शुरू ही नहीं किया, जबकि 41 फीसदी ने इसे अधूरा छोड़ दिया। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को प्रशिक्षण पूरा कराने और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों के लिए 50 घंटा का प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। इसके तहत शिक्षकों के लिए 30 घंटा का ऑनलाइन और 20 घंटा का ऑफलाइन प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है। शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है। राज्य में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण 23 अप्रैल से शुरू किया गया था, इसकी समय अवधि 21 जुलाई को समाप्त हो जाएगी.।

15% शिक्षकों ने प्रशिक्षण शुरू नहीं किया, 41% अधूरा
शिक्षा परियोजना द्वारा जिलों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राज्य के 15 फीसदी शिक्षकों ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया ही शुरू नहीं की है। जबकि 41 फीसदी शिक्षकों ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया तो शुरू की अब उसे पूरा नहीं किया। परियोजना निदेशक ने शत-प्रतिशत शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराने को कहा है।

कक्षा छह से आठ और नौवीं से 12वीं तक के शिक्षकों का भी ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

इधर कक्षा एक से पांच के बाद अब कक्षा छह से आठ और नौवीं से 12वीं तक के शिक्षकों का भी ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। शिक्षकों के प्रशिक्षण का समय दो जुलाई से 30 सितंबर तक निर्धारित किया गया है।प्रशिक्षण को लेकर इस संबंध में जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया है। शिक्षकों का प्रशिक्षण आवश्यकता आधारित आकलन परीक्षा के परिणाम के अनुरूप होगा। प्रशिक्षण में शिक्षकों की आवश्यकता के अनुरूप अलग-अलग मड्यूल तैयार किया गया है.

मूल्यांकन के बाद मिलेगा प्रमाण पत्र
प्रशिक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद शिक्षकों का प्रशिक्षण आधारित एक घंटा का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन जे गुरुजी एप के माध्यम से होगा। मूल्यांकन पूर्ण होने के बाद शिक्षकों को प्रशिक्षण पूर्ण करने का ऑनलाइन प्रमाण पत्र मिलेगा।

शिक्षकों पर कार्रवाई का निर्देश
जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को शत-प्रतिशत शिक्षकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। वैसे शिक्षक जो तय समय में प्रशिक्षण पूर्ण नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.