जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर की तनीषा गौतम देश के सेमीकंडक्टर मिशन का हिस्सा बनकर नई पहचान बना रही हैं। गुजरात के साणंद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीएम मोदी से संवाद किया और अपने शैक्षणिक एवं पेशेवर सफर के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान पीएम मोदी ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए झारखंड की बेटियों की मेहनत और प्रतिभा की प्रशंसा की।
Read More : पलामू के जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, एक महीने पहले हुआ था गायब
तनीषा गौतम ने बताया कि उन्होंने जमशेदपुर में पढ़ाई करने के बाद इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कदम रखा और आज देश के सबसे आधुनिक उद्योगों में शामिल सेमीकंडक्टर सेक्टर का हिस्सा हैं। उनकी उपलब्धि को छोटे शहरों के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
सेमीकंडक्टर मिशन से जुड़ना बड़ी उपलब्धि
सेमीकंडक्टर चिप आधुनिक तकनीक का अहम हिस्सा है, जिसका उपयोग मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल, मेडिकल उपकरणों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक मशीनों में होता है। लंबे समय तक भारत इस तकनीक के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा है। ऐसे में देश में पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण से जुड़े मिशन का हिस्सा बनना तनीषा गौतम और झारखंड दोनों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
Read More : रांची के संत अरविंदो अकादमी में नई SMC का गठन, राखी मिश्रा बनीं नई प्रधानाचार्या
पीएम मोदी ने की झारखंड की बेटियों की सराहना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साधारण परिवारों से आने वाली बेटियां आज तकनीकी क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने उनके आत्मविश्वास, सीखने की क्षमता और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति भारत के भविष्य को मजबूत बना रही है। तनीषा गौतम की उपलब्धि से जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को विज्ञान, तकनीक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।




