रांची : रांची स्थित संत अरविंदो अकादमी में पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों, अभिभावकों और शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तत्काल प्रभाव से पुरानी विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) को भंग कर नई समिति का गठन किया गया।
नई SMC के गठन के बाद समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से राखी मिश्रा को विद्यालय की नई प्रधानाचार्या नियुक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अनुज कुमार साहू ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
विद्यालय के विकास पर हुआ मंथन
बैठक में मौजूद अभिभावकों, शिक्षकों और समिति के सदस्यों ने भी राखी मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Read More : रांची के मांडर में डालसा का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, NDPS Act की दी जानकारी
बैठक का समापन विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर प्रबंधन को लेकर सकारात्मक चर्चा तथा भविष्य की कार्ययोजना के साथ हुआ।




