रांची में मालवाहक वाहनों के समयबद्ध प्रतिबंध पर ट्रांसपोर्टरों ने उठाई आवाज, सांसद महुआ माजी से मिले प्रतिनिधि

रांची : रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) और झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यसभा सांसद महुआ माजी से उनके आवास पर मुलाकात कर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शहर में मालवाहक ऑटो

सांसद महुआ माजी

रांची : रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) और झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यसभा सांसद महुआ माजी से उनके आवास पर मुलाकात कर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शहर में मालवाहक ऑटो और अन्य छोटे व्यावसायिक मालवाहनों के परिचालन पर तय समय के लिए लगाए गए प्रतिबंध से परिवहन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

Read More : रांची के मांडर में डालसा का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, NDPS Act की दी जानकारी

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, सुबह 9 से 11 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक के कारण ऑटो चालकों और वाहन मालिकों की आय प्रभावित हुई है। कई चालक वाहन ऋण की किस्तें नहीं चुका पा रहे हैं। साथ ही व्यवसायियों तक समय पर सामान नहीं पहुंचने से व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। परिवहन लागत बढ़ने के कारण शहर के कई डिपो दूसरे राज्यों में स्थानांतरित होने लगे हैं, जिससे रोजगार पर भी असर पड़ने की बात कही गई।

सांसद ने यातायात पुलिस से की बात

प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद सांसद महुआ माजी ने रांची के पुलिस निरीक्षक (यातायात) से दूरभाष पर संपर्क कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्णय लेने का आग्रह किया। इसके बाद यातायात पुलिस निरीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को 6 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे अपने कार्यालय में चर्चा के लिए बुलाया है।

Read More : दुमका में जहरीले फल के बीज खाने से एक दर्जन बच्चे बीमार, छह को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर भी उठाए सवाल

प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर के मुद्दे को भी सांसद के समक्ष रखा। उनका कहना था कि ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण परिवहन व्यवसाय की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं किया गया है। साथ ही लाभुकों से इस संबंध में कोई राय नहीं ली गई और न ही यह स्पष्ट किया गया कि इसका आवंटन किसे और कब किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा किए हुए लगभग दो वर्ष होने वाले हैं, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है। सांसद महुआ माजी ने आश्वासन दिया कि वह संबंधित विभाग से बात कर समस्या के समाधान का हरसंभव प्रयास करेंगी।

Read More : झारखंड में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, रांची समेत सभी प्रमंडलों में बनेंगे ई-लर्निंग स्टूडियो

इस अवसर पर झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह, आरजीटीए के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सचिव रविंद्र दुबे, उपाध्यक्ष उदय सिंह, संगठन मंत्री दीपक सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान, पूर्व सचिव रंजीत तिवारी और मीडिया प्रभारी विकास मंडल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *