झारखंड में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, रांची समेत सभी प्रमंडलों में बनेंगे ई-लर्निंग स्टूडियो

रांची : झारखंड सरकार स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी में है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने राजधानी रांची के साथ-साथ सभी प्रमंडल मुख्यालयों में डिजिटल स्टूडियो स्थापित करने का निर्णय लिया

डिजिटल शिक्षा

रांची : झारखंड सरकार स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी में है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने राजधानी रांची के साथ-साथ सभी प्रमंडल मुख्यालयों में डिजिटल स्टूडियो स्थापित करने का निर्णय लिया है। इन स्टूडियो में वीडियो आधारित शैक्षणिक सामग्री तैयार की जाएगी, जिसे स्कूलों तक डिजिटल माध्यम से पहुंचाया जाएगा।

Read More : पलामू के हैदरनगर स्टेशन पर रेल सुविधाओं को लेकर धरना, गरीब रथ के ठहराव समेत कई मांगें उठीं

वर्तमान में मासिक परीक्षा के प्रश्नपत्र, प्रश्न बैंक, सावधिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र और शिक्षकों के लिए पाठ्यक्रम संबंधी सामग्री ई-विद्यावाहिनी पोर्टल और गुरुजी ऐप के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचाई जाती है। अब इस व्यवस्था का विस्तार करते हुए वीडियो कंटेंट तैयार करने की योजना बनाई गई है।

ई-शिक्षा कनेक्ट योजना के तहत तैयार हुआ प्रस्ताव

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संस्था जेसीईआरटी ने ई-शिक्षा कनेक्ट योजना के तहत जेसीईआरटी परिसर में दो और प्रत्येक प्रमंडल मुख्यालय में एक-एक स्टूडियो बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग स्तर पर इस प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही है। इससे पहले जेसीईआरटी ने रातू स्थित अपने कार्यालय में दो स्टूडियो के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से चार करोड़ रुपये की मांग की गई थी। अब कुल सात स्टूडियो के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Read More : झारखंड में 9 जुलाई तक बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

14 करोड़ रुपये होंगे खर्च, शिक्षकों को भी मिलेगा लाभ

प्रस्ताव के अनुसार, सात डिजिटल स्टूडियो के निर्माण पर लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। माना जा रहा है कि प्रमंडल स्तर पर स्टूडियो बनने से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बेहतर और उपयोगी डिजिटल शैक्षणिक सामग्री तैयार की जा सकेगी। इसके अलावा शिक्षकों के लिए 50 घंटे का अनिवार्य ऑनलाइन प्रशिक्षण भी इन स्टूडियो के माध्यम से और प्रभावी बनाया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आवश्यक वीडियो और अन्य डिजिटल शैक्षणिक सामग्री भी यहीं तैयार की जाएगी।

Read More : इक्कीसवीं महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *