झारखंड में 9 जुलाई तक बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में 9 जुलाई तक बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे

बारिश

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में 9 जुलाई तक बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।

Read More : इक्कीसवीं महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 1 जून से 5 जुलाई तक सामान्य 236.1 मिलीमीटर वर्षा के मुकाबले केवल 129 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से करीब 45 प्रतिशत कम है।

जगन्नाथपुर में सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 50.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसी अवधि में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार सुबह रांची और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।

Read More : पलामू में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, सुबह 9 से रात 9 बजे तक छह पहिया मालवाहनों की नो एंट्री

प्रमुख शहरों का तापमान

रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.1 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 31.4 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली तथा तेज हवा के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Read More : सीआईएसएफ में फेरबदल, राजीव मिश्रा बने बीसीसीएल धनबाद के नये DIG

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *