पलामू के जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, एक महीने पहले हुआ था गायब

पलामू : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भौंराहा पहाड़ स्थित जंगल में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर निवासी 23 वर्षीय ओम प्रकाश कुमार के रूप में हुई

युवक

पलामू : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भौंराहा पहाड़ स्थित जंगल में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर निवासी 23 वर्षीय ओम प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। वह 1 जून से लापता था और उसकी गुमशुदगी कांडी थाना में दर्ज कराई गई थी।

Read More : रांची के संत अरविंदो अकादमी में नई SMC का गठन, राखी मिश्रा बनीं नई प्रधानाचार्या

मिली जानकारी के अनुसार जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने पेड़ से शव लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया।

दो थानों की पुलिस कर रही जांच

मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि मामले की जांच मोहम्मदगंज और कांडी थाना पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

Read More : रांची में मालवाहक वाहनों के समयबद्ध प्रतिबंध पर ट्रांसपोर्टरों ने उठाई आवाज, सांसद महुआ माजी से मिले प्रतिनिधि

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *