प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, बीजेपी के गढ़ में जन सुराज ने खेला बड़ा दांव

पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से होने वाले उपचुनाव में चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा रविवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती ने की। इसके साथ ही प्रशांत किशोर पहली

प्रशांत किशोर

पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से होने वाले उपचुनाव में चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा रविवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती ने की। इसके साथ ही प्रशांत किशोर पहली बार सीधे चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Read More : बिहार में राज्य हाईवे टोल नीति पर काम जारी, ट्रैफिक सर्वे के बाद तय होगी टोल वसूली

बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी।

पहले ही दे चुके थे चुनाव लड़ने के संकेत

प्रशांत किशोर ने जून में ही संकेत दिए थे कि यदि जन सुराज उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि यदि उनके मैदान में उतरने से बीजेपी के मजबूत गढ़ में मुकाबला और चुनौतीपूर्ण बनता है, तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि बांकीपुर पिछले चार से पांच दशक से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा था कि यह उपचुनाव बिहार की मौजूदा एनडीए सरकार के कामकाज की अहम परीक्षा साबित होगा। फिलहाल भाजपा ने इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

Read More : रामविलास पासवान की 80 वीं जयंती : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार संग की श्रद्धांजलि अर्पित

पिछले चुनाव में कैसा रहा था मुकाबला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के नितिन नवीन ने 98,299 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। राजद की रेखा कुमारी 46,363 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं। वहीं जन सुराज की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 7,717 वोट मिले थे। इसके अलावा नोटा को 1,464 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के पंकज कुमार को 790 और निर्दलीय उम्मीदवार रवि कुमार को 666 वोट प्राप्त हुए थे। वर्ष 2006 से नितिन नवीन लगातार बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतते रहे थे।

Read More : जहानाबाद में अवैध बालू खनन विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *