जहानाबाद में अवैध बालू खनन विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चैतीपीपर और गिजी गांव के लोगों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में गंभीर रूप से घायल धीरज कुमार

अवैध बालू खनन

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चैतीपीपर और गिजी गांव के लोगों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में गंभीर रूप से घायल धीरज कुमार शर्मा की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनका इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है।

Read More : मुंगेर में मुर्गा कारोबारी की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

धीरज कुमार शर्मा की मौत के बाद दोनों गांवों में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नेतृत्व में पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

सीने, पेट और पैरों में लगी गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार धीरज कुमार शर्मा के सीने में गोली लगी थी। उन्हें पहले घोसी, फिर सदर अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। फायरिंग में चैतीपीपर गांव के दिनेश राम के पैर, अजय राम के पेट, सुधीर राम और विजय राम के पैर में गोली लगी है। वहीं गिजी गांव के विष्णु कुमार भी गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज पटना के अस्पताल में जारी है।

Read More : खड़े कंटेनर से टकराई स्कॉर्पियो, दंपति समेत 3 की मौत, एक जख्मी

करीब 20 राउंड फायरिंग से दहशत

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। अचानक हुई फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में कई ग्रामीणों को लगा कि पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन घरों से बाहर निकलते ही कुछ लोग गोलीबारी की चपेट में आ गए। घायल अजय कुमार ने बताया कि वह घर के बाहर बैठे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर जैसे ही बाहर निकले, उन्हें गोली लग गई।

Read More : JDU के पोस्टर से नया सियासी संदेश, नीतीश के लिए भारत रत्न की मांग; निशांत बने ‘फ्यूचर लीडर

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *