मुंगेर में मुर्गा कारोबारी की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

पटना : बिहार के मुंगेर जिले में रविवार सुबह 26 वर्षीय मुर्गा कारोबारी की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार स्थित मनियां चौराहा के पास झाड़ियों से युवक का शव बरामद हुआ। सूचना

मुर्गा कारोबारी

पटना : बिहार के मुंगेर जिले में रविवार सुबह 26 वर्षीय मुर्गा कारोबारी की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार स्थित मनियां चौराहा के पास झाड़ियों से युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्या के पीछे जमीन विवाद से लेकर शनिवार रात हुई मारपीट सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Read More : खड़े कंटेनर से टकराई स्कॉर्पियो, दंपति समेत 3 की मौत, एक जख्मी

मृतक की शिनाख्त खोजा बाजार निवासी भीम यादव के 26 साल के बेटे अंकित कुमार के तौर पर की गई है। अंकित मनियां चौराहा पर मुर्गा की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता भीम यादव ने पड़ोस में रहने वाली सरिता देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार रात कर्बला इलाके में एक मोमोस दुकानदार से मुर्गे का मीट खरीदने को लेकर अंकित की कहासुनी और मारपीट हुई थी। परिजन इन दोनों घटनाओं को हत्या से जोड़कर देख रहे हैं।

Read More : JDU के पोस्टर से नया सियासी संदेश, नीतीश के लिए भारत रत्न की मांग; निशांत बने ‘फ्यूचर लीडर

परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे तक अंकित घर के आसपास देखा गया था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। रविवार सुबह झाड़ियों में उसका शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अंकित के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। जांच टीम जमीन विवाद, शनिवार रात हुई मारपीट और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Read More : हर्ष फायरिंग केस में BJP MLA राजू कुमार सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *