रांची: कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर स्थित गुरु नानक भवन में श्री सुखमनी साहिब जी पाठ अभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे अरदास से हुई. तत्पश्चात गुरु नानक भवन हॉल में बनाए गए छह केबिन में सिख धर्म प्रचारकों द्वारा बारी-बारी से सभी प्रतिभागियों से श्री सुखमनी साहिब जी की अलग-अलग अष्टपदियों एवं गुरबाणी के विभिन्न श्लोक का उच्चारण कर सुनाने को कहा गया।
प्रशिक्षकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को गुरबाणी के पाठ के स्पष्ट उच्चारण और गुरबाणी पढ़ने की रफ्तार से संबंधित बारीकियां भी बताई गई। दूसरे राउंड के लिए कल 306 लोगों में से 36 लोगों का चयन हुआ और जजों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार गीता चुचरा को इस प्रतियोगिता की प्रथम पुरस्कार विजेता घोषित किया गया। नेहा मुंजाल को द्वितीय पुरस्कार मिला और तीसरे स्थान के लिए गरिमा अरोरा और सुंदर दास डावरा को संयुक्त रूप से चुना गया। उन्हें जजों द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप डफल बैग, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा आयोजन का जिम्मा संभाल रहे ऑल इज वन जत्था कैलिफोर्निया,साहिबजादे परिवार कानपुर उत्तर प्रदेश एवं माता गुजरी जत्था धनबाद संस्थाओं के सिख धर्म प्रचारक परमजीत सिंह, हरविंदर सिंह, अमरीक सिंह, गुरजीत सिंह, मनजीत सिंह,परमवीर सिंह,आनंद वीर जी, परमजीत कौर एवं नवनीत कौर को मोमेंटो भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस कंपटीशन में कुल 306 लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें 78 वर्ष आयु की श्रीमती विशनी देवी धमीजा भी शामिल थी। सभी प्रतिभागियों के लिए अलग अलग टाइम स्लॉट रखा गया था. दूसरे राउंड के लिए 36 लोगों का चयन हुआ जिसमें से तीन विजेता घोषित किए गए.कार्यक्रम की समाप्ति रात दस बजे हुई।
गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिड्ढा ने इसे बेहद सफल आयोजन बताया और इस आयोजन के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए भविष्य में ऐसे अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम की सफलता में गुरू नानक सेवक जत्था के आशु मिड्ढा,नवीन मिड्ढा,पवनजीत सिंह खत्री,स्वर्णदीप सिंह गोल्डी,गीतांशु तेहरी,ईशान काठपाल,हरीश तेहरी,गौरव गिरधर,रमेश तेहरी, राकेश गिरधर, गुरु नानक भवन कमेटी के नरेश पपनेजा,अशोक गेरा,मनीष गिरधर एवं गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी के रमेश गिरधर,शैंकी मिड्ढा,कमल धमीजा,दिनेश गाबा का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिड्ढा ने किया।








