त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, हटिया से चलेंगी 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

रांची/कोलकाता : कोलकाता में दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है और हर साल हजारों लोग भव्य पूजा पंडालों का दर्शन करने वहां जाते हैं। इस बार यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेल मंडल ने रांची-शालीमार के बीच ओवरनाइट स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

ट्रेनें
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/कोलकाता : कोलकाता में दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है और हर साल हजारों लोग भव्य पूजा पंडालों का दर्शन करने वहां जाते हैं। इस बार यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेल मंडल ने रांची-शालीमार के बीच ओवरनाइट स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। यह ट्रेन चली तो पूजा घूमने जाने वालों को कन्फर्म टिकट का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। फिलहाल रात में कोलकाता जाने वाली प्रमुख ट्रेन क्रिया योगा एक्सप्रेस है। 15 से 17 अक्टूबर तक इसमें सभी श्रेणियों में वेटिंग है, जबकि 20 से 26 अक्टूबर तक सभी श्रेणियां फुल हैं। 18-19 अक्टूबर को भी सीमित सीटें उपलब्ध हैं।

Read More : रांची में लायंस क्लब ने लगाया नेत्र जांच शिविर, 400 से ज्यादा छात्राओं की जांच

वहीं, इन दिनों रांची-कोलकाता हवाई किराया 80% तक बढ़कर करीब 6 से 8 हजार रुपए तक पहुंच गया है। प्रस्तावित ट्रेन रात में रांची से रवाना होकर सुबह शालीमार पहुंचेगी। यात्री दिनभर पूजा पंडालों का दर्शन कर अगले दिन रात में वापसी कर सकेंगे। यानी रात में सफर, दिनभर पूजा और रात में घर वापसी।

बिहार और यूपी के लिए भी मिलेंगी ट्रेनें

इधर, त्योहारों में बिहार, यूपी, बंगाल और दक्षिण भारत जाने वाले लाखों यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराने के लिए रेल मंडल ने 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर ट्रेनों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। दिल्ली मार्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहारों के सीजन में कन्फर्म टिकट आसान हो जाएगा। आनंद विहार के बीच चल रही 02877 स्पेशल ट्रेन का विस्तार दिसंबर तक करने का प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि इस फैसले से दिल्ली मार्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कई शहरों के लिए बेहतर होगी कनेक्टिविटी

रेल मंडल ने 13 प्रमुख रूटों पर नई ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव भेजा है। इनमें हटिया से पूर्णिया कोर्ट (वाया गोमो, गया, पटना), हटिया से आरा (वाया गोमो, गया, सासाराम), हटिया से गोरखपुर और हटिया से जयनगर के रूट शामिल हैं, जिससे बिहार और पूर्वांचल की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा रांची से हैदराबाद, बनारस और मुंबई (एलटीटी) के लिए भी नई ट्रेनें प्रस्तावित हैं, ताकि दक्षिण और पश्चिमी भारत की यात्रा सुगम हो सके।

बोर्ड से मंजूरी के बाद जारी होगी समय-सारिणी

रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने कहा कि त्योहारों के समय कई ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। इसे देखते हुए विभिन्न जगहों के लिए कई ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें स्वीकृत होने की संभावना है। ये ट्रेनें दुर्गा पूजा से छठ के कुछ दिन बाद तक चलेंगी। बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही समय-सारिणी व बुकिंग की आधिकारिक तारीखें जारी की जाएंगी। इससे बिहार, यूपी, बंगाल और दक्षिण भारत जाने वाले लाखों यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *