23 सितंबर को बुंडू बंद का आह्वान, 22 को निकलेगा मशाल जुलूस

रांची: बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने 23 सितंबर को बुंडू बंद का आह्वान किया है। बंद से एक दिन पहले 22 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकाला जाएगा। also read : रांची में

बुंडू नगर पंचायत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने 23 सितंबर को बुंडू बंद का आह्वान किया है। बंद से एक दिन पहले 22 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
 बुंडू प्रखंड के एदेलहातु स्थित आरोग्य अमृत तुल्य ढाबा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जय हो सेवा संस्था, उलगुलान मोर्चा, मजदूर सेवा संगठन, युवा एकता संगठन, नव चालक कल्याण संघ और मानव सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने आंदोलन की घोषणा की।
संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें की गईं, लेकिन समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नगर पंचायत पर जनसमस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
जय हो सेवा संस्था के संस्थापक राज किशोर कुशवाहा ने कहा कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से 22 सितंबर के मशाल जुलूस और 23 सितंबर के बुंडू बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
प्रेस कांफ्रेंस में मुकेश मुंडा, अतुल भगत, लहरू महतो, इमरान अंसारी, विकास कुमार महतो समेत विभिन्न संगठनों के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *