रांची/ पलामू: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB ) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुंशी के गिरफ्तार के साथ वभाग में हड़कम मच गया। मालूम कि मुंशी सकेन्द्र और तुलसी ने ड्यूटी कमान देने के एवज में साहब के नाम पर 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। मालूम कि वादी अपनी ड्यूटी के लिए कमान कटवाने के एवज में जब जेएचजी कार्यालय गए थे, तो साहब ने उन्हें मुंशी से मिलने को कहा था। जब वादी ने साहब से मुलाकात की, तो उन्होंने कहा कि चार महीने में 1,20,000 रुपये मिलते हैं, तो 10,000 रुपये देने में क्या परेशानी है।
इसके बाद वादी ने रिश्वत न देने का फैसला किया और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू के पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपा। एसीबी द्वारा मामले का सत्यापन कराए जाने पर मुंशी सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर द्वारा 10,000 रुपये रिश्वत मांगने की बात पूरी तरह सत्य पाई गई। इसके बाद एसीबी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
इसी क्रम में आज गुरुवार को एसीबी पलामू के धावा दल ने दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में आरोपी मुंशी सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर को वादी से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। ब्यूरो द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


