ED को मैनेज करने के नाम पर लेन-देन मामले में हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी से जवाब दाखिल करने को कहा

रांची: ED को मैनेज करने के नाम पर लगभग 6 करोड़ की लेन-देन के मामले में ED की ओर से दाखिल याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामला सुखदेवनगर थाने में दर्ज FIR से जुड़ा हुआ है। ED ने पूरे मामले की

हाईकोर्ट
हाईकोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: ED को मैनेज करने के नाम पर लगभग 6 करोड़ की लेन-देन के मामले में ED की ओर से दाखिल याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामला सुखदेवनगर थाने में दर्ज FIR से जुड़ा हुआ है। ED ने पूरे मामले की CBI से जांच कराने की मांग की है। राज्य सरकार ने ED की याचिका की मेंटेनेबिलिटी और लोकस पर सवाल उठाए हैं।

हाई कोर्ट ने ED को तत्कालीन SSP, पंडरा ओपी के तत्कालीन थाना प्रभारी और तत्कालीन IO को महाधिवक्ता कार्यालय के माध्यम से नोटिस सर्व कराने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने ED को राज्य सरकार के काउंटर एफिडेविट में उठाए गए बिंदुओं पर जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया। साथ ही मामले में ED को लिखित बहस भी दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।

अलगी सुनवाई 7 दिसंबर को

कोर्ट ने सभी पक्षों को अपनी pleadings और जरूरी दस्तावेज पूरे करने को कहा है। पहले याचिका की मेंटेनेबिलिटी और लोकस के मुद्दे पर विचार होगा।  इस मामले में अलगी सुनवाई 7 दिसंबर को होगी।

ED की ओर से ASGI अधिवक्ता एस वी राजू, वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा। राज्य सरकार की ओर से वरीय अधिवक्ता अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा और अधिवक्ता वैभव गहलोत ने  पक्ष रखा। न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की एकलपीठ में सुनवाई हुई। पुलिस जांच और संबंधित न्यायिक कार्यवाही पर पहले से अंतरिम रोक लगी है।

also read : JAC मैट्रिक-इंटर के विद्यार्थियों को राहत, अब 14 दिसंबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *