रांची: राजधानी के डोरंडा इलाका में एक घर फंदे पर लटका से युवक का शव पुलिस ने शक्रवार को बरामद किया है। जहां मृतक की पहचान माइकल राज के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चतरा का रहने वाला था। यह घटना गुरूवार गेर रात की है। युवक डोरंडा इलाके के दर्जी मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था। घटना की सूचना पाकर मौके पर डोरंडा थाना की पुलिस पहुंची।
पुलिस युवक की वर्तमान स्थिति के बारे में भी पता लगा रही
युवक ने फांसी क्यों लगायी, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस युवक की वर्तमान स्थिति के बारे में भी पता लगा रही है ताकि युवक के आत्महत्या की असली वजह का पता चल सके। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची थी और साक्ष्यों को एकत्रित कर जांच के लिए ले गयी है।
also read : तोरपा में स्कूटी-बाइक की टक्कर, रांची में इलाज के दौरान व्यवसायी की मौत

