तोरपा में स्कूटी-बाइक की टक्कर, रांची में इलाज के दौरान व्यवसायी की मौत

खूंटी : खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के दियांकल गांव के पास गुरुवार को स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर में घायल युवा व्यवसायी विकास कुमार (32) की मौत हो गई। उन्होंने बीती रात रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान

तोरपा
तोरपा थाना, खूंटी

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के दियांकल गांव के पास गुरुवार को स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर में घायल युवा व्यवसायी विकास कुमार (32) की मौत हो गई। उन्होंने बीती रात रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। विकास कुमार राजेंद्र साहू के बड़े बेटे थे। हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफरल अस्पताल तोरपा से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था। यहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Read More : चाईबासा में मध्याह्न भोजन योजना पर DC सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

दियांकल गांव के पास स्कूटी और बाइक में टक्कर

जानकारी के अनुसार, विकास कुमार स्कूटी से किसान पाठशाला की ओर से तोरपा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दियांकल गांव के पास वह स्कूटी लेकर मुख्य सड़क पर पहुंचे, तभी उनकी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफरल अस्पताल तोरपा ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रांची रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान निजी अस्पताल में तोड़ा दम

रांची के एक निजी अस्पताल में विकास कुमार का इलाज चल रहा था। हालांकि, गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई। उनके निधन से परिवार में मातम पसरा है। शुक्रवार को छाता नदी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *