दो वाहनों की टक्कर में छह लोग घायल,तीन की हालत गंभीर

लातेहार : रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ 39 (NH-39) पर होटवाग गांव के पास गुरुवार देर रात्रि दो वाहनों की सीधी टक्कर में लगभग 6 लोग घायल हो गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। उन्‍हें रिम्‍स रेफर कर दिया गया है। also read :

दुर्घटनाग्रस्त
सांकेतिक तस्वीर

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार : रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ 39 (NH-39) पर होटवाग गांव के पास गुरुवार देर रात्रि दो वाहनों की सीधी टक्कर में लगभग 6 लोग घायल हो गए हैं।  इनमें तीन की हालत गंभीर है।  उन्‍हें रिम्‍स रेफर कर दिया गया है। 

also read : चाईबासा में मध्याह्न भोजन योजना पर DC सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार तिलक कार्यक्रम से लौट रहे दो वाहनों की सीधी टक्‍कर हो गयी लातेहार के कुछ लोग एक वाहन में लेस्लीगंज, पलामू से तिलक कार्यक्रम में भाग ले कर लातेहार लौट रहे थे। जबकि दूसरी वाहन के लोग जिला मुख्‍यालय के अंबाटीकर बस्‍ती से तिलक समारोह में शामिल हो कर पोलपोल, पलामू जा रहे थे।

इसी दौरान एनएच-39 पर पहाड़ी ढाबा के पास दोनो वाहनों की सीधी टक्‍कर हो गई। हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सदर थाना और एंबुलेंस को दी। ग्रामीणों की मददसे घायलों को सदर अस्‍पताल लाया गया।

घायलों की पहचान घायलों की पहचान बिशुनदेव ठाकुर, राकेश कुमार, हरिवंश प्रसाद, जनेश्वर तिवारी, अनुज तिवारी और हंसीत तिवारी के रूप में की गई है. प्राथमिक उपचार के बाद जनेश्वर तिवारी, अनुज तिवारी और राकेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. राकेश कुमार जिला मुख्‍यालय के धर्मपुर महुल्‍ला व अन्‍य दो पोलपोल पलामू के बताये जाते हैं।

also read : तोरपा में स्कूटी-बाइक की टक्कर, रांची में इलाज के दौरान व्यवसायी की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *