रिम्स में जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न का प्रदर्शन, तीन माह से अधिक समय से वेतन नहीं मिलने से इंटर्न डॉक्टर नाराज

रांची: राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में जूनियर इंटर्न डॉक्टर आज से हड़ताल पर चले गए हैं. करीब 180 जूनियर इंटर्न डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है। डॉक्टरों की नाराजगी की मुख्य वजह

रिम्स
राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में जूनियर इंटर्न डॉक्टर आज से हड़ताल पर चले गए हैं. करीब 180 जूनियर इंटर्न डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है। डॉक्टरों की नाराजगी की मुख्य वजह पिछले तीन महीने से सैलरी का भुगतान नहीं होना है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण इंटर्न डॉक्टरों ने काम बंद कर विरोध जताने का फैसला किया है।
 रिम्स में कार्यरत करीब 180 जूनियर इंटर्न डॉक्टरों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मेहनताना नहीं मिल रहा है। लगातार वेतन लंबित रहने से उनके सामने आर्थिक परेशानियां भी खड़ी हो रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर सभी जूनियर इंटर्न डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है।

वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट, रोजमर्रा के खर्च चलाने में परेशानी

वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट, रोजमर्रा के खर्च चलाने में परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के कारण रिम्स में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मरीजों को परेशानी होने लगी है। जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न  बकाया वेतन मिलने तक काम बंद रखने का ऐलान किया है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

इससे पहले मई 2026 में जूनियर डॉक्टरों ने 3 महीने के बकाया वेतन को लेकर ‘नो पे–नो वर्क’ आंदोलन किया था, और सितंबर 2026 में रिम्स डेंटल यूनिट के इंटर्न डॉक्टरों ने 4 महीने से स्टाइपेंड न मिलने पर विरोध जताया था।

also read : सीएनआई के वरिष्ठ धर्मगुरु ओनिल कुमार तिर्की का निधन, ईसाई समुदाय में शोक की लहर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *