हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, विकास योजनाओं पर चर्चा

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुलाकात के दौरान राज्य में संचालित

हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुलाकात के दौरान राज्य में संचालित विकास योजनाओं और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

Read More : दलमा में नन्हे हाथी शेखर को मिला नया परिवार, रजनी और बादल बने साथी

विकास योजनाओं और राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू के बीच राज्य में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संचालन को लेकर बातचीत हुई। इसके अलावा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुलाकात में ये नेता रहे मौजूद

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और विधायक राजेश कच्छप भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *