पलामू: सतबरवा थाना क्षेत्र के हुरहुरी स्थित हीरा चिमनी भट्ठा पर गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे अपराधियों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। यहां भट्ठा परिसर में खड़े दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी। जहां इस घटना में तीनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए।
घटना को लेकर सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चिमनी भट्ठे पर वाहनों में आगजनी की घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगाने के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
also read : दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, किसानों के साथ अमीरों पर भी सवाल



