झारखंड के दुमका-गोड्डा कोर्ट पर हमले की धमकी, बंगला में लिखी चिट्ठी से मचा हड़कंप

दुमका : झारखंड के दुमका और गोड्डा कोर्ट पर हमले की धमकी मिलने के बाद न्यायिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुमका के नाम स्पीड पोस्ट के जरिए एक धमकी भरा पत्र भेजा गया, जिसमें दुमका कोर्ट पर

दुमका

दुमका : झारखंड के दुमका और गोड्डा कोर्ट पर हमले की धमकी मिलने के बाद न्यायिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुमका के नाम स्पीड पोस्ट के जरिए एक धमकी भरा पत्र भेजा गया, जिसमें दुमका कोर्ट पर हमला करने की बात लिखी गई है। यह चिट्ठी बंगला भाषा में लिखी गई है और इसके साथ दो लोगों के नाम तथा एक आधार कार्ड की कॉपी भी संलग्न की गई है।

Read More : राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया ‘अमृतलाल नागर: भारतीय धर्म और संस्कृति’ पुस्तक का लोकार्पण

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। कोर्ट परिसर की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी गई। डॉग स्क्वॉयड की टीम ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

आधार कार्ड के दुरुपयोग की आशंका

दुमका के एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि चिट्ठी के साथ भेजे गए आधार कार्ड और संबंधित व्यक्ति का सत्यापन कराया गया। जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल किया गया है, उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। संबंधित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर किसी ने यह चिट्ठी भेजी है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More : मतदाता सूची पुनरीक्षण में पश्चिमी सिंहभूम अव्वल, SIR-2026 अभियान में झारखंड में बना नंबर-1

पश्चिम बंगाल से भेजी गई थी स्पीड पोस्ट

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह स्पीड पोस्ट पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के भातार थाना क्षेत्र से भेजी गई थी। पुलिस चिट्ठी भेजने वाले की पहचान करने और पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल दुमका कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.