राबड़ी देवी ने छोड़ा 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, नए घर में हुए शिफ्ट

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव के परिवार ने आज यानी गुरुवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया। लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अब कौटिल्य नगर स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं।

राबड़ी देवी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव के परिवार ने आज यानी गुरुवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया। लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अब कौटिल्य नगर स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं। वहीं, तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगे।

Read More : नालंदा में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक ट्रक दूसरे पर चढ़ा, दोनों चालक घायल

10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास लंबे समय तक लालू परिवार का राजनीतिक केंद्र रहा। बिहार की राजनीति के कई अहम फैसले इसी पते से जुड़े रहे हैं। परिवार के नए आवास में स्थानांतरित होने के साथ इस पते से जुड़ा एक लंबा राजनीतिक अध्याय भी समाप्त हो गया।

बंगला खाली करने को लेकर मिला था नोटिस

राबड़ी देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने की समय-सीमा सोमवार को समाप्त हो गई थी। सरकार ने उन्हें सात दिनों के भीतर बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। हालांकि, इससे दो दिन पहले राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर 5 जुलाई तक आवास खाली करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया था। इससे पहले तेजस्वी यादव सोमवार को ही 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली कर 1 पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए थे।

Read More : EC ने तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का किया ऐलान… जानें पूरा शेड्यूल

चार्ज रजिस्टर उपलब्ध कराने की मांग

राबड़ी देवी की ओर से भवन निर्माण विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया कि विभाग की तरफ से चार्ज रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। इस रजिस्टर में उन सभी सामानों का विवरण दर्ज है, जो वर्ष 2006 में इस बंगले में शिफ्ट होने के समय उन्हें उपलब्ध कराए गए थे। पत्र में चार्ज रजिस्टर दोबारा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि सामानों के मिलान के दौरान किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।

Read More : पटना मेट्रो का विस्तार भूतनाथ रोड तक, CM सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

उल्लेखनीय है कि सरकार पहले ही 10 सर्कुलर रोड स्थित यह सरकारी बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर चुकी है। हालांकि, राबड़ी देवी के कब्जे में होने के कारण नए आवंटी को अब तक इसका कब्जा नहीं मिल पाया था।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.