नालंदा में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक ट्रक दूसरे पर चढ़ा, दोनों चालक घायल

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में बिहारशरीफ-दनियावां मुख्य मार्ग पर गुरुवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक दूसरे ट्रक के ऊपर

ट्रकों

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में बिहारशरीफ-दनियावां मुख्य मार्ग पर गुरुवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक दूसरे ट्रक के ऊपर चढ़ गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Read More : EC ने तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का किया ऐलान… जानें पूरा शेड्यूल

मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक तिलैया से फतुहा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक बिहारशरीफ की ओर से आ रहा था। शुरुआती जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों घायल चालकों को क्षतिग्रस्त ट्रकों से बाहर निकालकर तत्काल नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

Read More : पटना मेट्रो का विस्तार भूतनाथ रोड तक, CM सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

जाम हटाकर सामान्य कराया यातायात

हादसे के कारण बिहारशरीफ-दनियावां मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य कराया।

नूरसराय थाना के एएसआई शंभू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था। वहीं, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.