JPSC-JSSC विवाद पर आज दूसरे दौर की महावार्ता: 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल और सरकार आमने-सामने

रांची : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पारदर्शिता की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शनिवार को रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में ‘जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच’ और राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल

JPSC-JSSC

रांची : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पारदर्शिता की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शनिवार को रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में ‘जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच’ और राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरे दौर की औपचारिक वार्ता शुरू हो चुकी है। मंच की ओर से 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल सरकार के साथ आमने-सामने की बातचीत में शामिल है।

Read More : हजारीबाग में खाकी और खौफ का सामना! मुठभेड़ में घायल हुआ प्रिंस खान गिरोह का शूटर, बम और पिस्तौल बरामद

15वें दिन सत्याग्रह और देवेंद्र महतो की भूख हड़ताल जारी

यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शनिवार को 15वें दिन में प्रवेश कर गया है। 2 जुलाई को 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के बाद से ही छात्र लगातार विरोध जता रहे हैं। आंदोलन को बल देने के लिए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले छह दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

वार्ता में शामिल 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल

सरकार को मांग-पत्र सौंपने और मुद्दों पर ठोस चर्चा के लिए न्याय मंच की ओर से आठ छात्रों का प्रतिनिधिमंडल बैठक में मौजूद है। इसमें चंदन कुमार, दीनबंधु मंडल, रविशंकर, प्रेम कुमार, पूजा कुमारी, रामवतार महतो, बिमल कुमार और अमित कुमार शर्मा शामिल हैं।

पहले दौर की बातचीत के बाद आज ठोस फैसले की उम्मीद

इससे पहले शुक्रवार शाम मोरहाबादी राजकीय अतिथिशाला में पहले दौर की बातचीत हुई थी, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली थी। पहले दौर की बैठक सकारात्मक रहने के बावजूद किसी अंतिम नतीजे पर सहमति नहीं बन सकी थी। छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब दूसरे दौर की इस वार्ता से किसी बड़े निष्कर्ष और सकारात्मक फैसले की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *