रांची: राजधानी रांची में रविवार को शाम 6 बजे से आड्रे हाउस में संगीत और सुरों की महफिल सजने जा रही है। श्रजन (The Spark) रांची चैप्टर की ओर से आयोजित इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्था के सदस्य अपनी गायन और संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति होगी, जो दर्शकों और संगीत प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव बनेगी।
also read : कल शनिवार को लगेगा बड़ागांई-बूटी का देवोत्थान जतरा मेला
इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसमें अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले अधिकांश कलाकार पेशेवर गायक नहीं हैं, बल्कि समाज और प्रशासन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं या वर्तमान में कार्यरत हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इन प्रतिभाशाली लोगों के दिलों में संगीत के प्रति गहरा लगाव है। संगीत इनके रग-रग में बसा है। ऐसे में यह आयोजन साबित करेगा कि प्रतिभा किसी पेशे या पद की मोहताज नहीं होती।
कार्यक्रम में रांची के पर्यटन/ कला-संस्कृति/ खेल विभाग/ युथअफेयर्स, झारखण्ड सरकार के सचिव मुकेश कुमार, मुख्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। श्रजन द स्पार्क रांची चैप्टर के अध्यक्ष अरशद उबैद तथा सचिव सागरिका सरकार (वीणा श्री) , मुख्य संरक्षक सी आर पी एफ रिटायर्ड डीआईजी डी एन लाल, अतुल्य कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी उदघोषिका अंकिता केडिया के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। यह संगीतमय संध्या सुर, ताल और मनोरंजन का यादगार संगम बनने जा रही है।


