रांची: कोकिला एवं नाइटिंगल ऑफ़ इंडिया के नाम से जानी जाने वाली सुप्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, भारत की पहली महिला राज्यपाल और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू के द्वारा स्थापित अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के शताब्दी वर्ष की उपलक्ष्य में अगले 22 नवम्बर को राजधानी रांची में पदयात्रा का आयोजन किया गया है।
also read: विश्व बाल दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन से मिले UNICEF के 10 बाल पत्रकार
इस संदर्भ में जानकारी देती हुई अखिल भारतीय महिला सम्मेलन, बरियातू की सचिव अनुपमा प्रसाद ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के साथ ही महिलाओं को समान अधिकार देने एवं सुरक्षा के अतिरिक्त विकास में समान भागीदारी देने के उद्देश्य से इस पदयात्रा का आयोजन किया गया है।
श्रीमती प्रसाद ने बताया कि सशक्त नारी सुदृढ़ राष्ट्र के संकल्प के तहत यह पदयात्रा राजधानी रांची में बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन से पूर्वाहन सात बजे से शुरू होगी जो करमटोली चौक तक जायेगी और पुन: आरोग्य भवन वापस लौटेगी।
also read : सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, राज निदिमोरु के घर आया नन्हा मेहमान
श्रीमती प्रसाद ने बताया कि बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियों के साथ ही भारत के दुनिया में बढ़ रहे सम्मान, आर्थिक विकास और देश एवं समाज की जरूरतों को देखते हुए यह बहुत आवश्यक है कि महिलाओं को उनका अधिकार मिले और उनका सशक्तिकरण हो. श्रीमती प्रसाद ने बताया कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल उक्त महिला विशेष या उनके परिवार के लिये ही नहीं बल्कि देश और समाज के लिये भी बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि आधी आबादी को यदि कमजोर रखा गया तो देश कभी भी मजबूत नहीं बन सकता।


