विश्व बाल दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन से मिले UNICEF के 10 बाल पत्रकार

रांची : विश्व बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को UNICEF के 10 बाल पत्रकारों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांके रोड स्थित CM आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान बच्चों ने बाल अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अपने भविष्य से जुड़े

सीएम हेमंत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : विश्व बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को UNICEF के 10 बाल पत्रकारों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांके रोड स्थित CM आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान बच्चों ने बाल अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सीएम के साथ संवाद किया। बाल पत्रकारों ने अपने स्कूल और समुदाय में किए गए प्रयासों की जानकारी भी सीएम को दी। उन्होंने बताया कि किस तरह बाल विवाह, बाल श्रम और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में भी उनकी भूमिका रही है। बच्चों ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, बचपन में होने वाली गैर संचारी बीमारियों की रोकथाम, स्वस्थ खानपान और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी अपने अनुभव साझा किए।

Read More : JDU के राष्ट्रीय सचिव बने धर्मेंद्र तिवारी, संजय झा से की मुलाकात

स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए सरकार कर रही काम

सीएम हेमंत सोरेन ने बाल पत्रकारों के सवालों का सहजता और आत्मीयता के साथ जवाब दिया। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुना और उनके सवालों का सरल शब्दों में समाधान किया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से दूर रखने के लिए समीक्षा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने और पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनाने का निर्णय लिया गया है। सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से भी बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलास्तर पर बन रहे पुस्तकालय, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

सीएम हेमंत ने बताया कि राज्य में जिलास्तर पर पुस्तकालयों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे बच्चों में सही और गलत की समझ विकसित होती है। बाल विवाह पर उन्होंने कहा कि यह कानूनी अपराध होने के साथ-साथ प्रकृति के भी विरुद्ध है। इसका दुष्प्रभाव लड़कियों के साथ लड़कों पर भी पड़ता है। उन्होंने निर्धारित उम्र में ही बच्चों की शादी कराने की बात कही। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार के अधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्कूलों में एक दिन बिताकर विद्यार्थियों से बातचीत करने का निर्देश दिया गया है। स्कूलों में माहवारी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बच्चियों और महिलाओं को सैनिटरी पैड भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

बोले CM- बच्चे झारखंड के भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बाल पत्रकारों की जागरूकता और आत्मविश्वास उन्हें हमेशा आश्चर्यचकित करता है। जिस स्पष्टता के साथ बच्चे आज अपने अधिकारों की बात रख रहे हैं, उससे भविष्य में उनके अच्छे नेतृत्वकर्ता बनने की उम्मीद नजर आती है। उन्होंने कहा कि इस सपने को साकार करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और हर बच्चे की आवाज सुननी होगी। प्रत्येक बच्चा महत्वपूर्ण है और उसके विचारों तथा सपनों का सम्मान किया जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि बच्चे झारखंड के भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जब कोई बच्चा आत्मविश्वास के साथ सवाल पूछता है, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है या अपने समुदाय की समस्या का समाधान सुझाता है, तो उसकी बातों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने को प्रतिबद्ध है, ताकि उन्हें सीखने, अपनी बात रखने, सुरक्षित रहने और अपने सपनों को पूरा करने के समान अवसर मिल सकें।

UNICEF के प्रयासों की सीएम ने की सराहना

सीएम ने कहा कि बाल पत्रकारों की ओर से उठाए गए मुद्दे राज्य के विकास की प्राथमिकताओं के साथ बच्चों के रोजमर्रा के जीवन की चुनौतियों को भी सामने लाते हैं। बच्चों से संवाद करने से सरकार को यह समझने में मदद मिलती है कि योजनाओं का लाभ उन तक कितना पहुंच रहा है और उनकी जरूरतें किस हद तक पूरी हो रही हैं। उन्होंने UNICEF के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के हितों पर ध्यान देने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी को प्रेरित करते हैं।

बच्चों की भागीदारी से ही बेहतर भविष्य संभव : UNICEF

इस मौके पर UNICEF झारखंड की प्रमुख डॉ. कनीनिका मित्र ने कहा कि बच्चों को केवल सरकारी योजनाओं और नीतियों का लाभार्थी नहीं समझना चाहिए, बल्कि उनके जीवन को प्रभावित करने वाले फैसलों में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि UNICEF हमेशा बच्चों की आवाज की ताकत में विश्वास करता आया है। बाल पत्रकार इस विश्वास का जीवंत उदाहरण हैं। बच्चों को सही जानकारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व के लिए मंच उपलब्ध कराने से व्यापक बदलाव संभव है। UNICEF झारखंड की कम्युनिकेशन, एडवोकेसी एंड पार्टनरशिप स्पेशलिस्ट आस्था अलंग ने कहा कि बच्चों का विकास काफी हद तक बड़ों के फैसलों पर निर्भर करता है। भौगोलिक परिस्थितियां, गरीबी और लैंगिक असमानता आज भी कई बच्चों के विकास में बाधा हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में आज किया गया निवेश उनके साथ-साथ पूरे समाज के बेहतर भविष्य की नींव रखेगा।

ये 10 बाल पत्रकार रहे मौजूद   

सीएम हेमंत से मुलाकात करने वाले बाल पत्रकारों में सोनू उरांव (गवर्नमेंट हाई स्कूल, कांके), खुशबू कुमारी (परमवीर अल्बर्ट एक्का, जीएमएस सदर), तनु कुमारी (जीयूएमएस पालू, ओरमांझी), सोफिया नुजहत (जीयूएमएस हुरहुरी, रातू), प्रियांशी बरदियार (जीएमएस हरमू हाउसिंग), सूरज प्रताप सिंह (जीएचएस, बोरिया कांके), पल्लवी कुमारी (गवर्नमेंट स्कूल, डाहु, ओरमांझी), साक्षी कुमारी (जीएमएस, टीगरा नवा टोली, रातू), पंकज कुमार (गवर्नमेंट स्कूल, हरमू) और प्रियांशी कुमारी (गवर्नमेंट स्कूल, डहु) शामिल थे। इस अवसर पर एनबीजेके की सुष्मिता भट्टाचार्य और विवेक कुमार भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *