JDU के राष्ट्रीय सचिव बने धर्मेंद्र तिवारी, संजय झा से की मुलाकात

रांची : जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी को राष्ट्रीय सचिव सह पश्चिम बंगाल प्रभारी बनाए जाने के बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की। शुक्रवार को पटना स्थित उनके आवासीय कार्यालय में हुई इस

धर्मेंद्र तिवारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी को राष्ट्रीय सचिव सह पश्चिम बंगाल प्रभारी बनाए जाने के बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की। शुक्रवार को पटना स्थित उनके आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र तिवारी ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि वह जल्द ही नीतीश कुमार और युवा नेता निशांत कुमार से भी मुलाकात करेंगे।

Read More : होटवार जेल यौन हिंसा मामला: बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, CBI जांच की मांग

झारखंड और बंगाल में संगठन मजबूत करना प्राथमिकता

धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड में भी JDU संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की दिशा में काम होगा।

सरयू राय को बताया अपना आदर्श

धर्मेंद्र तिवारी ने झारखंड के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि सरयू राय का मार्गदर्शन उन्हें हमेशा मिलता रहा है। उनके अनुभव, विचारों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर उनके मार्गदर्शन में झारखंड में JDU संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के विचारों को भी आत्मसात करेंगे।

युवाओं की अनदेखी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाएंगे आवाज

धर्मेंद्र तिवारी ने झारखंड में युवाओं की अनदेखी और बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा शक्ति को उचित अवसर, सम्मान और रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को पार्टी पूरी मजबूती से उठाएगी। जनता की समस्याओं को केवल राजनीतिक मुद्दा बनाना उनका उद्देश्य नहीं है, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस पहल करना जरूरी है।

दोनों राज्यों में जनता की आवाज बनेगी JDU

धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में जनता दल (यूनाइटेड) आम लोगों की आवाज बनकर काम करेगी। जनसमस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों, सुशासन और विकास की सोच को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। दोनों राज्यों में JDU को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *