सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी

देवघर: देवघर पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सारठ थाना क्षेत्र से सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी प्रवीण पुष्कर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को की गई.।डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में

सात साइबर अपराधी गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

 देवघर: देवघर पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सारठ थाना क्षेत्र से सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  यह कार्रवाई एसपी प्रवीण पुष्कर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को की गई.।डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी सात युवकों को दबोच लिय।

also read : 28 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाने के फैसले का विरोध, 27 को मशाल जुलूस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन दास, सगीर अंसारी, अताउल अंसारी, सराफत अली, अकरामुल अंसारी, लतीफ अंसारी और शमीम मियां के रूप में हुई है. सभी देवघर जिले के रहने वाले हैं. उनके पास से 11 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, जब्त मोबाइल और आईएमईआई नंबर का संबंध विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़ा है।

पूछताछ में युवकों ने पुलिस को बताया कि वे फ्लिपकार्ट, अमेजन पे, गूगल पे और फोनपे के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर उनके खाते से रुपये उड़ा लेते थे। साथ ही पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर लोगों के मोबाइल पर फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लेते थे। एयरटेल पेमेंट्स बैंक का अधिकारी बनकर भी ठगी करते थे।

also read : कोवाली मार्ग पर भीषण टक्कर : भाजपा नेता की गई जान,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *