कोवाली मार्ग पर भीषण टक्कर : भाजपा नेता की गई जान,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा के कोवाली मंडल मंत्री कृष्णा चंद्र महतो उर्फ सिदेश की मौत हो गई। हल्दीपोखर-कोवाली मुख्य मार्ग पर हाड़ियान गांव के पास स्कूटी और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो

कृष्णा चंद्र महतो उर्फ सिदेश
फाईल फोटो कृष्णा चंद्र महतो उर्फ सिदेश

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम:  पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा के कोवाली मंडल मंत्री कृष्णा चंद्र महतो उर्फ सिदेश की मौत हो गई। हल्दीपोखर-कोवाली मुख्य मार्ग पर हाड़ियान गांव के पास स्कूटी और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कृष्णा चंद्र महतो ने दम तोड़ दिया, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक झामुमो के वरिष्ठ नेता कमल लोचन महतो के बेटे थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

साप्ताहिक बाजार से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा चंद्र महतो शनिवार को हल्दीपोखर में लगे साप्ताहिक हाट से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाड़ियान गांव के समीप सामने से आ रही हीरो एचएफ डीलक्स बाइक से उनकी स्कूटी की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। बाइक पर सवार दोनों युवक भी हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए।

 डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे की सूचना मिलते ही कोवाली थाना के सब इंस्पेक्टर अजंता महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कृष्णा चंद्र महतो को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच रेफर किया गया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

एक साल के मासूम को छोड़ गए पीछे

इस हादसे ने कृष्णा चंद्र महतो के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और महज एक साल का बेटा है। बताया जाता है कि उनके माता-पिता की तबीयत भी ठीक नहीं रहती है। परिवार के कमाऊ और युवा सदस्य की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

also read : रांची में प्रबोधिनी एकादशी पर अखंड जप-अनुष्ठान और तुलसी विवाह

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *