श्री श्याम बाबा को चांदन द्वादशी पर किया गया खीर चूरमा का भोग अर्पित

रांची: श्री श्याम मंडल द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में शनिवार को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के अवसर पर संध्या 6:30 बजे श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। भोग के मुख्य यजमान कनक – मुरारी

खीर चूरमा का भोग अर्पित

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: श्री श्याम मंडल द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में शनिवार को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के अवसर पर संध्या 6:30 बजे  श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। भोग के मुख्य यजमान कनक –  मुरारी मालपानी ने अपने पूरे परिवार के साथ श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया जिसमें अक्षय मालपानी , सुरभि मालपानी एवं वामिक मालपानी शामिल थे ।

भक्तों ने लगाई हाजरी, किया प्रसाद ग्रहण

बाबा के दरगार में  सर्व प्रथम मंडल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला , मंत्री धीरज बंका एवं यजमान द्वारा गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया । इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय – लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा ।

द्वाशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ये रहे शामिल

विकाश पाड़िया , प्रदीप अग्रवाल ,अमित जलान ,अंशुल अग्रवाल, विक्रम परसरामपुरिया , सुमित पोद्दार, राजेश सारस्वत , अशोक धानुका , नितेश लखोटिया का सहयोग रहा ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *